Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-नव सांस्कृतिक सत्संग समिति सदस्यों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर किया गया होली गायन। बाहर से आये होल्यारों ने बाँधा समा

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति सदस्यों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर किया गया होली गायन। बाहर से आये होल्यारों ने बाँधा समा

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर बाहर से आये होल्यार निधि जोशी, नवीन बेगाना, व अजय कुमार द्वारा बैठी होली का गाकर सभी समिति सदस्यों को कई घन्टो तक अपनी राग रागिनी में बाँधे रखा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने भी होली गायन कर समिति सदस्यों की वाह वाही लूटी।

इस दौरान समिति के महासचिव पूरन चन्द्र पांडे ने बताया जो बाहर से आये होली गायक उनका समिति द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया।

उन्होंने कहा निधि जोशी, नवीन बेगाना व अजय कुमार हर वर्ष अपनी मधुर आवाज से होली गायन कर सभी का उत्साह वर्धन करते आये हैं।

इसी क्रम में होली गायन मनोज पांडे, हिम्मत सिंह समेत कई लोगों ने होली गायन किया।

महासचिव श्री पांडे ने बताया आगमी पाँच मार्च को बहुत बड़े स्तर पर स्कूली बच्चों से लेकर महिलाओं, व पुरुषों की होली का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से व आम जनमानस से अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में आकर होली गायन का लुत्फ उठाये।

होली कार्यक्रम को सफल बनाने में बरिष्ठ समिति सदस्य महेश तिवारी, लक्ष्मण सिंह, उर्बादत जोशी, दिनेश जोशी, इन्द्र सिंह रावत,विनोद सनवाल, बीरेंद्र जोशी, पंकज वर्मा, कैलाश जोशी, ललित मोहन पांडे,प्रकाश, चन्दोला, गणेश लोहनी, कंचन चन्दोला, दीपक जोशी, संतोष पन्त, बीजी बाबा, प्रकाश जोशी, ललित गोस्वामी, गौरव जोशी, विकास बडोला, उमेश सनवाल, श्री बिष्ट, कमल किशोर,बसंत जोशी,शेखर जोशी,नीरज डालाकोटी, बिपीन पंत, समेत समति सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये दो व्यक्तियों को उत्तरकाशी पुलिस ने धर दबोचा, लाखो रुपये की प्रतिबन्धित लकड़ी बरामद

khabargangakinareki

केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश* ‎ ‎*विद्यालय में 114 बच्चे अध्ययनरत, इंटरनेट कनेक्टिविटी, फायर सेफ्टी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा।

khabargangakinareki

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट मोड, ये गाइडलाइन की जारी,पढ़ें…

cradmin

Leave a Comment