Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य पर मां सुरकंडा देवी डोली के दरबार में निर्धन कन्या का विवाह सम्पन्न।

वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य पर मां सुरकंडा देवी डोली के दरबार में परम श्रद्धेय देव डोली उपासक एवं भागवताचार्य श्री अजय बिजलवान ने निर्धन कन्या कुमारी पूनम ऋषिकेश निवासी एवं चिरंजीव राकेश कुमार का विवाह बड़े धूमधाम के साथ वैदिक ऋषि कुमार ब्राह्मणों द्वारा बड़े विधि विधान से वर कन्या का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें संतो समाज अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल के संतो ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
देव डोली के मुख्य पुजारी श्री सचिन डबराल ने बताया कि भविष्य में भी मां सुरकंडा देव डोलिया दिव्य दरबार द्वारा इसी प्रकार से निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा ।
हाथ के विवाह समारोह में समस्त संत समाज एवं समस्त ब्राह्मण समाज सहित समस्त जनमानस ने वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विवाह समारोह में मां सुरकंडा देव डोली उपासक अजय बिजलवान विरक्त वैष्णव मंडल अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, स्वामी आलोक हरि महाराज योगिनी स्वतंत्रता चैतन्य, श्री संजय शास्त्री ,संयुक्त रोटेशन अध्यक्ष संस्कृत छात्र सेवा समिति के सम्मानित सदस्य श्री पुरुषोत्तम कोठारी श्री सुशील नौटियाल सचिव जन कल्याण ट्रस्ट एवं देवभूमि माननीय चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक अध्यक्ष रीना उनियाल और कोषाध्यक्ष श्री योगेश उनियाल सचिव अमिता उनियाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एम्स में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन।

khabargangakinareki

समान नागरिक संहिता में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाले ग्राम प्रधान सम्मानित’‘ ‘’समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण ने पकड़ा जोर’।

khabargangakinareki

आरसेटी नई टिहरी में 06 दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण संपन्न।

khabargangakinareki

Leave a Comment