Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

ब्रेकिंग:-नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर,02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

नशा तस्करों पर उत्तरकाशीे पुलिस की पैनी नजर,02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार*

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी, उत्तरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के कुशल दिशा-निर्देशन में *नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025* को सफल बनाने हेतु अवैध नशे के सौदागरों के प्रति लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

एक के बाद एक नशा तस्कर को वह सलाखों के पीछे भेजकर उत्तरकाशीे जनपद को नशामुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं।
क्षेत्राधिकारी बडकोट श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं श्री गजेन्द्र दत्त बहुगुणा प्रभारी निरीक्षक बडकोट के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा चौकी गेट पाली के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया।

वहीं चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07CB-9720 को रोककर चैक किया गया तो वाहन उपरोक्त से 02 पेटी( 96 पव्वे) अवैध अग्रेजी शराब के बरामद किये गये।
बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर वाहन स्वामी गणेश सिंह पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी- धारी बोल्ली,थाना- पुरोला, जिला उत्तरकाशीे के विरुद्ध थाना बडकोट में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related posts

पर्यावरण:- जितने कटे है पेड़ उससे ज्यादा लगाने पडेंगे।

khabargangakinareki

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, यातायात नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही।

khabargangakinareki

Uttarkashi tunnel: अब रैट माइनर्स के सहारे, चूहों की तरह सुरंग खोद मजदूरों को निकालेंगे बाहर

khabargangakinareki

Leave a Comment