Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानी

ब्रेकिंग:-मोहान – भतरौजखान मार्ग के खस्ताहाल को लेकर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौन आक्रोश कर दिया धरना

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत

मोहान – भतरौजखान मार्ग के खस्ताहाल को लेकर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मौन आक्रोश कर धरना दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक माह के भीतर सड़क का सुधारीकरण की चेतावनी दी।

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के मोहान भतरौंजखान मार्ग के खस्ताहाल स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुमेरिया और घुघतीधार तिराहे पर अपने समर्थकों के साथ दो घंटे तक मौन बैठकर धरना दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि एक माह के भीतर सड़क का सुधारीकरण नहीं हुआ तो व मोहान- रामनगर तिराहे पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार इस मुख्य मार्ग की उपेक्षा कर रही है।

इस मार्ग बद्रीनाथ, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, गैरसैंण आदि क्षेत्र को जोड़ता है। लेकिन इस मार्ग पर वाहन चालक और यात्री जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, कांग्रेस सौनिक प्रकोष्ठ महासचिव घनानंद शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता पुष्कर दुर्गापाल, शोबन सिंह बोरा, जिला उपाध्यक्ष अमित रावत, कुलदीप शर्मा, मोहन फर्त्याल, कमल रावत, प्रकाश बर्थवाल, महेश डबराल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत देवप्रयाग संगम घाट, मुख्य स्थल-2 नगर पालिका हॉल नरेन्द्रनगर एवं कोटी कालोनी टिहरी झील के तट पर किया गया योगाभ्यास ।

khabargangakinareki

50वें राष्ट्रीय कुंजापुरी मेले का रंगारंग समापन; जागर सम्राट प्रीतम भरत्वाण की गूंज के बाद ‘लोकल नाइट’ में स्थानीय बच्चों के डांस, गायन और वादन ने जीता दिल।

khabargangakinareki

फूलदेई:- अब त्योहारों में नही रह गई है रौनक।

khabargangakinareki

Leave a Comment