Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

नगर पंचायत घनसाली के लिए प्रभारी और नगर पंचायत चमियाला के प्रभारी इस तारीख को सम्बन्धित निकायों में करेंगे संवाद।

*टिहरी जनपद में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए काँग्रेस पार्टी के प्रभारी श्री विरेन्द्र रावत जी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

नगर पालिका परिषद चंबा के प्रभारी एडवोकेट जयवीर सिंह रावत 16 दिसंबर 2024 को मध्यान 2:00 बजे चंबा में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद।

*नगर पंचायत घनसाली के लिए प्रभारी श्री शान्ति प्रसाद भट्ट और नगर पंचायत चमियाला के प्रभारी श्री मुरारी लाल खण्डवाल दिनांक 17 दिसंबर2024 को सम्बन्धित निकायों में संवाद बैठक करेंगे।

*वहीं नगर पंचायत लम्बगांव के प्रभारी सबल सिंह राणा 17 दिसंबर 2024 को लमगांव में करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संवाद*

*उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा जी के द्वारा टिहरी जनपद में स्थानीय निकाय के लिए जनपद का प्रभारी नियुक्त किया है।

*वीरेंद्र रावत 19 दिसंबर 2024 को जिला मुख्यालय नई टिहरी में जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका परिषद टिहरी,चंबा ,नगर पंचायत लमगांव ,घनसाली ,चमियाला की बैठक लेने पहुंच रहे हैं।

*जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता गण स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारीगणों से स्थानीय निकाय चुनाव के लिए दावेदारी करने वाले साथी अपने अपने निकाय में प्रभारियों के साथ संबाद में स्थापित कर 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे तक जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंच जाएं ।

Related posts

विकास कार्यों में गुणवत्ता पर कमी पाई जाने पर सम्बंधित विभाग के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। अरविंद सिंह ह्यांकी।

khabargangakinareki

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० धोपड़धार* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabargangakinareki

19 जून 2024 को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जनपद के इन केन्द्रों में सिकल सेल के सम्बन्ध में लोगों को किया जाएगा जागरूक।

khabargangakinareki

Leave a Comment