Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलदिन की कहानीमनोरंजनराजनीतिकविशेष कवर

यहाँ अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, NDPS Act में मामला पंजीकृत।

अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, NDPS Act में मामला पंजीकृत*
सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक, सरिता डोबाल* द्वारा चार्जभार ग्रहण करते ही सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/एसओजी0 टीम को *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025* के तहत नशा तस्करों को चिन्हित करते हुये उनकी धर-पकड़ की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
वहीं बताते चले कि इसी क्रम में *क्षेत्राधिकारी बडकोट उत्तरकाशी सुरेन्द्र सिह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *धरासू पुलिस टीम* द्वारा सटीक जानकारी जुटाकर जाल बुनते हुये दिनांक 30 नवम्बर 2024 की रात्रि को धरासू उत्तरकाशी मार्ग पर पुराना थाना के पास से *हरिओम भट्ट नाम के युवक को 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।* तस्कर स्मैक को देहरादून से खरीदकर उत्तरकाशी में मुनाफे के लिए बेचने की फिराक में था।

मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* हरिओम भट्ट पुत्र कुशलानन्द भट्ट निवासी बिरला गली उत्तरकाशी थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र- 26 वर्ष।

*बरामद माल-* 6.11 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रु0)

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 तस्लीम आरिफ
2- हे0कानि0 कुलबीर चौहान
3- हे0कानि0 विनोद कुमार
4- कानि0 राकेश कुमार

Related posts

CM Dhami ने 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी Chindrialal Rahi से मुलाकात की, Doon Medical College Hospital में सहायता का आश्वासन दिया

khabargangakinareki

Dehradun News: CBSE ने Pre-exam Tele-counselling शुरू की, काउंसलर की मंजूरी के बाद आवंटित किए जाएंगे टाइम स्लॉट

khabargangakinareki

एम्स, ऋषिकेश के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के तत्वावधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बर्न जागरुकता दिवस मनाया ।

khabargangakinareki

Leave a Comment