Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

वर्ष के प्रथम माह में ही टिहरी पुलिस ने शराब के 30 मामलों में कर दिए 31 अभियुक्त गिरफ्तार। 07 वाहन किए सीज।

वर्ष के प्रथम माह में ही टिहरी पुलिस ने शराब के 30 मामलों में कर दिए 31 अभियुक्त गिरफ्तार।
07 वाहन किए सीज.

कुल 733 लीटर अंग्रेजी देशी शराब, 291 लीटर बियर, सहित 54 लीटर कच्ची शराब को किया जब्त ।

शराब पीकर वाहन चलाने में हुए 39 वाहन सीज ।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के वर्ष 2025 के अंत तक देवभूमि को नशा मुक्त करने के संकल्प को साकार करने के लिए टिहरी पुलिस दृढ़संकल्पित है।

श्री आयुष अग्रवाल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को एवं SOG/ANTF को नशाखोरों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में जनपद टिहरी पुलिस ने जनवरी माह में ही शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए जनपद में शराब के 30 अभियोग दर्ज कर 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

टिहरी पुलिस ने 45 लीटर *कच्ची शराब* सहित 733 लीटर *अंग्रेजी व देशी शराब* को जब्त किया।

शराब के परिवहन में प्रयुक्त 06 *कार* एवं 01 *स्कूटी* को भी कब्जे पुलिस लिया गया है।

साथ ही 291 लीटर बियर को भी जब्त की गई है।

इसके अलावा टिहरी पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव में 39 *वाहनों* को सीज किया है, और चालकों के DL निलंबन हेतु प्रेषित किए गए है।

टिहरी पुलिस की यह कारवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

दुःखद खबर:-पूर्व में मीडिया से जुड़े हुसैन का हुआ इंतकाल।मीडिया जगत में छायी शोक की लहर।

khabargangakinareki

जन-जन की सरकार’ शिविर की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए विभागों को निर्देश।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रौडधार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

khabargangakinareki

Leave a Comment