Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-कोविड 19 की तीसरी लहर के चलते सुरक्षा के मद्देनजर एम्स, ऋषिकेश परिसर में बिना मास्क के प्रवेश निषेद्य, जारी की गयी अन्य शर्ते।

ऋषिकेश:- कोविड 19 की तीसरी लहर के चलते सुरक्षा के मद्देनजर एम्स, ऋषिकेश परिसर में बिना मास्क के प्रवेश निषेद्य कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में वही मरीज व तीमारदार दाखिल हो सकेंगे जो कोविड वैक्सीन की डबल डोज लगा चुके हैं। कोरोना वायरस की तीसरी वेब के चलते लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के मद्देनजर एम्स प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। कोविड कमांडर (अस्पताल प्रशासन) ब्रिगेडियर प्रोफेसर यूबी मिश्रा की ओर से जारी निर्देशों के तहत एम्स अस्पताल में ओपीडी का समय अब पूर्वाह्न 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
11 बजे के बाद किसी भी मरीज का ओपीडी पंजीकरण नहीं होगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है, बिना मास्क के किसी को भी एम्स में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही यहां उपचार कराने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए कोविड वैक्सीन की डबल डोज लगे होने का प्रमाण होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसिन विभाग को सौंपी गई है। अलबत्ता इमरजेंसी में आने वाले मरीजों, 18 साल से कम उम्र के बच्चों, किशोर व युवाओं के साथ ही उनके तीमारदारों के लिए डबल डोज कोविड वैक्सीन की अनिवार्यता में रियायत दी गई है। संस्थान के गेट नंबर -तीन पर रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था फिर से बहाल कर दी गई है।
जिसमें एक काउंटर कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही सामान्य मरीजों के लिए पंजीकरण के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। बताया गया है कि पेशेंट व उनके तीमारदार गेट नंबर- तीन से अस्पताल में प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान सीएफएम विभाग के चिकित्सकों की टीम संदिग्ध व सामान्य मरीजों की पहचान करेगी व उसी क्रम में मरीजों का अलग-अलग काउंटरों के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा।

Related posts

थराली पुलिस की कार्यवाही: 500 ग्राम कीड़ा जड़ी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों की यारसागंबू बरामद।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल श्रीनगर कार्यकर्ताओं की बैठक श्रीनगर में सम्पन्न ।जाने उक्रांद की श्रीनगर को लेकर क्या है आगे की रणनीति।

khabargangakinareki

राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर देहरादून में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्धता हेतु पैनल ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण।

Leave a Comment