Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तरकाशी

ब्रेकिंग:- जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का औचिक निरीक्षण

डीएम ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण:-
सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चलते जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बुधवार को जनपद की गंगोत्री विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के गंगनानी, संगलाई, मल्ला मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित खण्ड शिक्षाधिकारी एवं तहसीलदार को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे-विद्युत, रैम्प, शौचालय, पेयजल आदि सभी समुचित व्यवस्थाएं तत्काल ही दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान गंगोत्री एफएसटी टीम मनेरी के पास निरीक्षण करती हुई पायी गयी।
एफएसटी टीम को मेरे द्वारा निर्देश दिये गये कि लगातार चैकिंग अभियान जारी रखा जाय।
यदि किसी राजनैतिक दल द्वारा सार्वजनिक सम्पत्तियों पर पोस्टर, बैनर आदि चस्पा किये जाए तो उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लायी जाए।
जिलाधिकारी द्वारा भटवाड़ी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शराब की दुकान के स्टाॅक रजिस्ट्रर, सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किये गए।
.

Related posts

न्याय पंचायत खसेती में डीएफओ टिहरी एवं न्याय पंचायत आमणी में सीडीओ टिहरी की अध्यक्षता में शिविर सम्पन्न।

khabargangakinareki

दिनांक 10 मई से शुरू विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत अब तक 01 लाख 08 हजार 151 किशोरियों/गर्भवती महिलाओं एवं गैर गर्भवती महिलाओं की हो चुकी है हिमोग्लोबिन जांच।

khabargangakinareki

Nmops की राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तरांचल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा भिलंगना के शिक्षकों ने ups गजट नोटिफिकेशन का विरोध प्रदर्शन किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment