Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:-थौलधार विकासखंड में बारिश से आवाशीय मकान छतिग्रस्त

थौलधार विकासखंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही की जानकारी रविंद्र राणा द्वारा दी गयी है।
रविंद्र राणा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि को लगभग 1:00 बजे थौलधार विकासखंड की नगून पट्टी के ग्राम पंचायत मंजखेत के सूरत सिंह पुत्र स्व. श्री रणजोर सिंह का चार आवासीय भवन भारी बारिश और भूस्खलन से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी मिली है कि घर में रखी खाद्य सामग्री, बेड बिस्तर भी पूर्ण रूप से बर्बाद हो गए जिस कारण पीड़ित परिवार को रहने और खाने का संकट पैदा हो गया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत मंजखेत के प्रधान रविंद्र सिंह राणा ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
रविंद्र राणा ने राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र शाह को मौका मुआयना करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया।
वही रविंद्र राणा द्वारा हमें भी सोचना देकर बताया गया है कि लगातार हो रही बारिश से कई परिवारों के आंगन चौक और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Related posts

जनपद टिहरी के चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग” “राजस्व ग्रामों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः- स्थानीय लोगों ने सभासद के नेतृत्व मे जल संस्थान का किया घेराव।

khabargangakinareki

सल्ट विधायक महेश जीना ने मानिला मन्दिर में पूजा अर्चना, कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक

khabargangakinareki

Leave a Comment