Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टिहरी, कोटी एवं बी पुरम क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन कार्यवाही, 22 चालान एवं 04 वाहन बंद।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टिहरी, कोटी एवं बी पुरम क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन कार्यवाही, 22 चालान एवं 04 वाहन बंद”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा  टिहरी, कोटी एवं बी पुरम क्षेत्रों में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं — बिना टैक्स, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कार्यवाही की गई।

परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई के अंतर्गत कुल 22 चालान जारी किए गए तथा 04 वाहनों को बंद किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान सत्येंद्रराज एआरटीओ (प्रवर्तन), नवीन गोस्वामी, अर्जुन सिंह परिवहन सहायक निरीक्षक, रोहन, मोनिका प्रवर्तन आरक्षी उपस्थित रहे।

 

Related posts

व्यापार:-उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एम्स, ऋषिकेश में देशभक्ति पर आधारित पोस्टर व ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- सोमवार को पूर्णानन्द खेल मैदान मुनि की रेती पहुंचकर राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 की तैयारियों का जिलाधिकरी ने लिया जायजा।

khabargangakinareki

Leave a Comment