Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयस्टोरी

कुमाऊं आयुक्त की पहल से ब्रिटिश कालीन नक्शों का होगा जीर्णोद्धार।

स्थान। नैनीताल।

कुमाऊं आयुक्त की पहल से ब्रिटिश कालीन नक्शों का होगा जीर्णोद्धार।

रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

इस क्रम में नैनीताल में एक विशेष कार्य किया गया, जहां 1895 का ब्रिटिश कालीन नैनीताल नगर का मूल नक्शा, जो दीमक के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, को पुनः तैयार कराया गया है।
उन्होंने पुराने नक्शों का बारीकी से निरीक्षण भी किया जैसा कि आप देख रहे हो।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्य भोपाल स्थित कंपनी द्वारा किया गया, जिसने इस ऐतिहासिक नक्शे की उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल प्रतिकृति तैयार कर उसे कैनवास पर मुद्रित किया। उसकी एक प्रति आयुक्त कार्यालय, नैनीताल में भी संरक्षित की गई है।

इस पहल के माध्यम से कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में मौजूद ऐतिहासिक अभिलेखों और दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे ये धरोहरें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सकें।

आयुक्त दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।

कि वे अपने-अपने जिलों में ऐतिहासिक महत्व वाले ऐसे नक्शों, अभिलेखों और दस्तावेजों की पहचान करें, जिन्हें डिजिटलीकृत या भौतिक रूप से संरक्षित किया जा सकता है।
इस संबंध में उन्होंने संस्कृति सचिव से भी वार्ता की है ताकि राज्य स्तर पर भी इस कार्य को गति मिल सके।

आयुक्त श्री रावत ने कहा कि यह प्रयास न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे शोध, शिक्षा और स्थानीय इतिहास की समझ को भी बढ़ावा मिलेगा।
ऐसे दस्तावेज भविष्य में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

 

Related posts

Jyotishpeeth ने ऐतिहासिक सात दिवसीय शीतकालीन Char Dham Yatra शुरू की, CM Dhami को Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल और ज्योतिर्मठ

khabargangakinareki

टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांगत विकासखंड जाखणीधार में 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर एक ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड में  ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परयोजना हेतु निर्मित एम०आर०एफ० सेन्टर व पालिका के विभिन्न वार्डों में लोकार्पण।

khabargangakinareki

Leave a Comment