Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

प्रेरणा संगठन महिला समूह द्वारा किया गया एक पेड़ माँ के नाम बृक्षारोपण।

स्थान। नैनीताल।
प्रेरणा संगठन महिला समूह द्वारा किया गया एक पेड़ माँ के नाम बृक्षारोपण।
जिसमें शिरकत की क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने।
हिन्दुस्तान में सिर्फ उत्तराखण्ड एक ऐसा प्रदेश जहां सबसे अधिक बृक्षारोपण किया जाता है। सरिता आर्या।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

  1. नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के आल्मा हाउस क्षेत्र में प्ररेणा महिला संगठन द्वारा तीन समूहों की महिलाओ को एकत्र कर
    एक पेड़ माँ के नाम से बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या मौजूद रही। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा में बहुत खुश नसीब महिला हूँ जो उत्तराखंड में निवास करती हूं। सबसे अधिक अगर बृक्षारोपण कार्य किया जाता है तो हमारे उत्तराखण्ड में बृक्ष को लगाया जाता है।
    बृक्ष लगाना ही हम लोगों का उद्देश्य नही होना चाहिए बशर्ते उसकी देख भाल करना भी हम सब लोगों का दायित्व बनता है।
    जब कुछ साल बाद यह बृक्ष बड़े हो जाते हैं तो बड़ी मन में तस्सली मिलती है साथ हम सबकी मेहनत रंग लाती है। उन्होंने महिलाओं के संगठनों की भूरी भूरी प्रशंशा की।
    इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासद जितेन्द्र कुमार पांडे जीनू ने भी क्षेत्र की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए हर स्तर पर अपने माध्यम से सहयोग करने की भविष्य में बात कही। इस मौके पर महिलाओं के साथ साथ क्षेत्र के तमाम पुरुषों ने भी अपनी भागेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
    इस दौरान प्रेरणा समिति की अध्यक्ष प्रीता पांडे, सचिव ममता जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी,के अलावा तीनों समूह जिज्ञासा, आकृति, व संगनी समूह की दर्जनों महिला जिनमें सुमन रावत,चित्रा पन्त,गीता तिवारी,कुमुद बुडलाकोटी, हेमा जोशी, भगवती बिष्ट, हेमा पांडे,स्मिता तिवारी, उमा, चम्पा पांडे,राधा, जया बिष्ट, आशा, समेत नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा के ललित मोहन पांडे, इंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, बीरेंद्र सिंह बिजी बाबा, बुजुर्ग व्यक्ति ख्याली दत्त तिवारी, भाजपा नेता हरीश राणा व वन कर्मचारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड की संस्कृति “अतिथि देवो भव:” की भावना से यात्रियों/श्रद्धालुओं के साथ व्यवहारपूर्वक कार्य करें।जिलाधिकारी।

ब्रेकिंग:-ऐम्स ऋषिकेश को राज्य सरकार की ओर से कुमाऊं मंडल में सेटेएम्सलाईट सेंटर निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण । एम्स जल्द यहां सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण करेगा शुरू।

khabargangakinareki

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।‘

khabargangakinareki

Leave a Comment