Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शस्त्रों व औजारों का किया विशेष पूजन।

स्थान। नैनीताल।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शस्त्रों व औजारों का किया विशेष पूजन।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर शस्त्रों व औजारों की भव्य पूजा अर्चना कर सबको शुभकामनाएं दी। एवं आशीर्वाद मांगा।

 

पूजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण किया गया
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन न केवल कार्य कौशल और समर्पण को बढ़ावा देता है, बल्कि पुलिस बल की सेवा भावना और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी प्रेरणा प्रदान करता है।

इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों, चौकियों सहित अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्रागारों और वर्कशॉप में औजारों व उपकरणों की पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी सीसीआर हिम्मत अधिकारी, उपनिरीक्षक केवल राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय कोठियाडा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

khabargangakinareki

प्रेसर हॉर्न बजाने वाले हो जाओ सावधान वरना भुगतना होगा चालान।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-राजकीय महाविद्यालय अगरोडा टिहरी गढ़वाल मे मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

khabargangakinareki

Leave a Comment