Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अधिकारियों द्वारा लगाई गई रात्रि चौपाल।

जनपद टिहरी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अधिकारियों द्वारा लगाई गई रात्रि चौपाल।”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशन में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई गई।

‘जन सेवा’ थीम पर आयोजित चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जन समस्याओं को सुना तथा उनका समाधान भी किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे सुझाव भी प्राप्त किए गए।

कल मंगलवार, तहसील घनसाली, ब्लॉक भिलंगना के दुरस्त गाँव घुत्तू में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे 50 से ज़्यादा शिकायते दर्ज हुई तथा अधिकांश का मौके पर ही उप-जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा निस्तारण कर दिया गया तथा गांव में संचालित योजनाओं का निरीक्षण भी किया गया।

ग्राम सभा मुण्डोली, इंटर कॉलेज डांगचौरा, विकासखंड कीर्तिनगर में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव की अध्यक्षता में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई, जिसमे श्रीमती कमला देवी ने पेयजल, श्रीमती रजनी द्वारा पशुओं से खेती को नुकसान की समस्या उठाई गई और ग्रामीणों द्वारा इंटर कॉलेज की कच्ची रोड का डामरीकरण हेतु माँग की गई। जिनके समाधान हेतु विभागों को सुझाव दिया गया।

तीसरी रात्रि चौपाल, जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत गुनोगी बमुण्ड विकास खण्ड चम्बा में आयोजित की। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने आकर अपनी समस्याएं रखी तथा गांव के विकास हेतु सुझाव साझा किए।

तत्सम्बन्ध में कुछ लोगो द्वारा आवास की मांग की गयी, कुछ द्वारा बागवानी एवं घेरबाड़ किए जाने की मांग तथा पानी से सम्बन्धित समस्याएं रखी गयी।

श्रीमती छंछरी देवी की कुछ महिनो से वृद्धा पेंषन न आना बताया गया, जिस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क कर समस्याओं के निदान हेतु कहा गया।

Related posts

Uttarakhand High Court: न्यायाधीशों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामले में सरकार से जवाब तलब, records प्रस्तुत करने का आदेश

khabargangakinareki

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। डॉक्टर मंजूनाथ टीसी।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-चार दिवसीय ‘टिहरी वॉटर स्पोरट्स कप‘ का टिहरी बांध झील में शानदार आगाज।

khabargangakinareki

Leave a Comment