Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जनपद क्षेत्रांतर्गत पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर बिन्दुवार चर्चा की गई।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत) सी.बी. पुन ने बताया कि चम्बा में शहीद वी.सी. गबर सिंह नेगी के नाम पर दिये गये यात्री विश्रामगृह/धर्मशाला हेतु दी गई जमीन में व्यवसायिक गतिविधियों हो रही हैं।

वहीं उन्होंने स्मारक में साफ-सफाई एवं चौकीदार की व्यवस्था का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम के माध्यम से जांच करवाने तथा नगर पालिका चम्बा को निरन्तर साफ-सफाई के कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा जिला मुख्यालय में बैठक हेतु एक मीटिंग हॉल की मांग पर जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के सभागार में बैठकें कभी भी कर सकतें हैं।

नई टिहरी स्थित गोल्डन फिश कैन्टीन के बगल मे खाली पड़ी जमीन में एक कमरा स्टोर बनाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सैनिक कल्याण अधिकारी को दिये।

उपनल के माध्यम से होनी वाली भर्तियों की सूचना जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को देने की मांग पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को उपनल को नियुक्ति हेतु प्रेषित पत्र की सूचना जिला सैनिक कल्याण विभाग को भी देने के निर्देश दिए।

पूर्व सैनिक उत्तम सिंह ग्राम व पो. पंचूर के पेटी डीलर डीजल का लाइसेन्स नवीनीकरण नही होने तथा उसी स्थान पर दूसरे को देने की बात पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पम्प की 25 किमी की परिधि में कोई पेटी डीलर नही हो सकता, इस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को उसी स्थान पर दूसरे पेटी डीलर होने की शिकायत पर जांच करने को कहा।

बैठक में नरेन्द्रनगर एवं नई टिहरी स्थित कैन्टीनों में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को ग्रोसरी का सामान एक समय पर देने, पूर्व सैनिक के आश्रितों को आय प्रमाण पत्र में पूर्व सैनिक की आय न जोडने, एम्बुलेंस की सुविधा सम्बन्धी विभिन्न मांग पूर्व सैनिकों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को उचित कार्यवाही करने केे निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम अरविन्द कुमार पाण्डेय, सीएमओ श्याम विजय, सीओ ओशिन जोशी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीबी पुन, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, डीटीडीओ एस. एस. राणा. डीएसओ मनोज डोभाल, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला सहित पूर्व सैनिक संगठन के पद्वाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आज का दिन स्वतंत्रता के आंदोलन में शहीद हुये महानायकों को याद करने का दिन है। राकेश राणा*

khabargangakinareki

Uttarakhand: सरकार का बड़ा तोहफा… राजस्व परिषद में 58 पटवारी बने Naib Tehsildars, नए तैनाती स्थल पर भेजा गया

khabargangakinareki

30वां होली महोत्सव फागोत्सव का हुआ शुभारंभ। होली पर्व ऐसा पर्व है जो दुश्मनों को भी गले लगा लेता है। सरिता आर्या।

khabargangakinareki

Leave a Comment