Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking News

सीएम धामी ने किया गरुड़ में रोड शो, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट…

 Bageshwar By-Election: बागेश्वर में उपचुनाव मतदान को उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बागेश्वर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रचार प्रसार को लेकर पूरी ताकत झौंक दी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे है। सीएम ने आज गरुड़ में रोड शो किया और बाद में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर के गरुड़ में आयोजित भव्य रोड शो में शामिल हुए। शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भीड़ देख गदगद हुए सीएम धामी बोले कि बागेश्वर का उप चुनाव भारत वर्ष में एक संदेश लेकर जाएगा। बागेश्वर एक धार्मिक भूमि हैं। पीएम मोदी उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलोँ के विकास के लिए रात दिन लगे हैं।

सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि बाबा बैजनाथ के आशीर्वाद और देवतुल्य जनता के अपार स्नेह व समर्थन से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास प्रचंड मतों से विजयश्री प्राप्त करेंगी और स्व. चंदन राम दास द्वारा संचालित विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केबिनेट मंत्री दास ने कई विकास कार्य किए। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। सरकार उत्तराखंड के हर गांव के विकास लिए काम कर रही हैं। गरुड़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा।

सीएम ने कहा कि ये चुनाव विकास का चुनाव है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब जहर पीने के बराबर है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर विधानसभा के विकास के लिए हमारी सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण एवं युवाशक्ति को रोजगार से जोड़ने हेतु निरंतर क्रियाशील है।

Related posts

ब्रेकिंग:- Apple founder’s handwritten advertisement auctioned, bid worth so many crores.

khabargangakinareki

टिहरी में पुनर्वास भूखण्ड आवंटन में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत।

khabargangakinareki

Leave a Comment