Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेश विदेश की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को देहरादून में आयोजित रोजगार मेले में एम्स ऋषिकेश के विभिन्न पदों हेतु 213 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को देहरादून में आयोजित रोजगार मेले में एम्स ऋषिकेश के विभिन्न पदों हेतु 213 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौेंपे गए।

इनमें नर्सिंग ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर आयुष, मेडिकल ऑफिसर आयुष, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स डाॅक्टर्स के पद शामिल हैं।

इस दौरान कई अन्य विभागों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की ओर से युवाओं को स्थायी रोजगार देने के उद्देश्य से देशभर में मंगलवार को नवें रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मंगलवार को उत्तराखंड के लिए राजधानी देहरादून में भारतीय डाक सेवा विभाग की ओर से सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्री राज्य मंत्री किशन पाल गुर्जर ने एम्स संस्थान की सेवाओं हेतु मौके पर सभी चयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में स्थायी नौकरी पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीडियो काॅंफ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले का शुभारंभ किया और मेले में शामिल होने वाले देशभर के युवाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, खजान दास आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर से रोजगार मेले की शुरुआत बीते साल अक्टूबर 2022 में की गई थी। रोजगार मेले के माध्यम से अब तक लगभग 9 लाख से अधिक लोगों को स्थायी रोजगार दिया जा चुका है।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय डाक सेवा विभाग (जीपीओ देहरादून) की ओर से किया गया।

इस अवसर पर जीपीओ के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोली, प्रशासनिक अधिकारी एम्स गौरव बडोला, एएओ संदीप शर्मा, जेपी भट्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी समेत जनपद नैनीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी हर्षोल्लास के साथ।

khabargangakinareki

Uttarakhand High Court ने पेड़ काटने के आदेशों का पालन न करने पर सचिव से पूछताछ की, अवैध कटाई मामले में सख्त रुख तय किया

khabargangakinareki

Harish Rawat ने Lok Sabha में घुसपैठियों की निंदा की, Bhagat Singh से तुलना को खारिज किया, सुरक्षा चूक के लिए BJP सांसद को जिम्मेदार ठहराया

khabargangakinareki

Leave a Comment