Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

आठों ब्लॉक प्रमुखों की हुई महत्वपूर्ण बैठक जिसमें एकता, मजबूती एवं विकास कार्यों को कराये जाने पर की गई चर्चा।

स्थान । नैनीताल
आठों ब्लॉक प्रमुखों की हुई महत्वपूर्ण बैठक जिसमें एकता, मजबूती एवं विकास कार्यों को कराये जानेकी गई चर्चा।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के भीमताल विकासखंड में जनपद के आठों ब्लॉक प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक प्रमुख के संगठन की एकता मजबूतीकरण,जनहित एवं विकास योजनाओं पंचायतों को मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय एवं प्रभावशीलता , पंचायतों को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत समिति (BDC) की बैठकों में जिलाधिकारी महोदय सहित अन्य जनपद के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने के विषय पर एक स्वर में गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सभी ब्लॉक प्रमुखों ने एक स्वर में इस बात पर जोर दिया कि उच्च अधिकारियों की सहभागिता से विकास योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। प्रमुखों ने एक स्वर में यह भी निर्णय लिया ब्लॉक पर पढ़ने वाले अनावश्यक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही हस्तक्षेप करने वाले लोगों के खिलाफ भी एक जुटता के साथ संघर्ष किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, ब्लॉक प्रमुख संगठन की कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक कार्यों में गति एवं प्रभावशीलता लाई जा सके।बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक प्रमुखों ने जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों की सतत समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इससे पूर्व भीमताल आगमन पर ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। यह बैठक जनप्रतिनिधियों के बीच एकजुटता एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बैठक में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़ , ब्लॉक प्रमुख ओखलकाडा के डी रूवाली , ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, ब्लॉक प्रमुख धारी कु भावना आर्य, ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2023-24 की बालगणना संबंधी जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की ली गयी बैठक।

khabargangakinareki

Uttarakhand Police ने कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए 327 नए पदों पर भर्ती का प्रस्ताव रखा है।

khabargangakinareki

उच्च शिक्षा संस्थानों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Bageshwar में ‘Devbhoomi उद्यमिता योजना’ के लिए Dr. Vivek Kumar को नोडल अधिकारी

khabargangakinareki

Leave a Comment