Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्ष्यता में  बुधवार को जिला उज्जवला समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्ष्यता में  बुधवार को जिला उज्जवला समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने एंव पात्रता का परीक्षण करने के उपरान्त ही लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा विस्तारित योजना के अन्तर्गत जनपद में प्रथम चरण में 2500 लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु सभी एजेन्सियों को अपने स्तर से प्रयास किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा डीएसओ को योजना के अन्तर्गत प्रगति की मासिक समीक्षा करने तथा प्रत्येक सप्ताह की अद्यतन प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही सभी गैस एजेन्सियों को अपने गोदाम में एंव वितरण के दौरान उचित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।

जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा देश भर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी को विस्तारित करते हुए 75 लाख नये कनेक्शन दिये का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में जिला समिति के नोडल अधिकारी/सेल्स आफिसर, आई.ओ.सी.एल. भारत सिक्का द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की जानकारी दी गई, जबकि सभी गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के द्वारा अपनी-अपनी समस्यायें रखी गई, जिनका समिति के सदस्यों द्वारा निराकरण किया गया।

बैठक में सदस्य जिला उज्जवला योजना समिति नवीन चन्द्र पाण्डेय, गौरव हिरनवाल, अश्वनी कुमार सहित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्य सचिव से यूकेडी ने की ऊर्जा निगम की भर्तियों की एसटीएफ जांच की मांग की।

khabargangakinareki

जनता मिलन में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई – दो अभियंताओं का मांगा स्पष्टीकरण” “जन समस्याओं की अनदेखी पर जिलाधिकारी सख्त, दो अभियंताओं को थमाया नोटिस”।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश ने भी तैयारियां की तेज । केन्द्र सरकार के निर्देश पर एम्स के अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment