Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडराष्ट्रीयविशेष कवर

गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

गंगोत्री धाम के कपाट आज हुए बंद ।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी.

गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

इस दौरान धाम में सैकड़ों तीर्थयात्री मौजूद रहे, कपाट बंदी के अवसर पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों की  कुशलता और उन्हें  सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सफलता की कामना भी की गई।

 

धार्मिक परम्परानुसार अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किये गए।

इस अवसर पर श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल सहित सभी पांच थोकों के तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया।  भैरोघाटी स्थित देवी मंदिर में रात्रि निवास  के बाद गंगा जी की उत्सव डोली बुधवार को मुखबा गांव में पहुंचेगी।

 

Related posts

मातृत्व स्वास्थ्य एवं क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न, जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर भी हुई चर्चा।

khabargangakinareki

आतंकियों से मुठभेड़ में नैनीताल के लाल संजय बिष्ट की शहादत

khabargangakinareki

श्रीनगर में नगर निगम के वाहन का शीशा तोड़कर चालक के साथ गाली-गलौच व लड़ाई-झगड़ा करने वाले 03 युवकों को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabargangakinareki

Leave a Comment