Khabar Ganga Kinare Ki
राजनीतिक

Lucknow News: BJP ने करीब सवा 2 लाख मतदाता बढ़ाए, जानिए कैसे

Lucknow: BJP ने करीब सवा दो लाख मतदाता बढ़ाए, घर घर पहुंचे मंत्री, विधायक और सांसद

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 25-26 November को चलाए गए विशेष अभियान में BJP कार्यकर्ताओं ने करीब सवा दो लाख नए मतदाता बनाने के आवेदन पत्र भरवाए हैं। मंत्री, विधायक और सांसदों के साथ तमाम बड़े पदाधिकारियों ने मतदाता बढ़ाने के लिए घर घर दस्तक दी।

BJP मुख्यालय को मिली सूचना के मुताबिक दो दिन में नए मतदाता बनवाने, नाम और पते में संशोधन के अधिक आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। party ने संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटवाने पर भी पूरा जोर दिया है। party ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को वोटर चेतना अभियान की फोटो एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। तभी सक्रियता मानी जाएगी। प्रदेश महामंत्री संगठन Dharampal Singh ने सभी जिलाध्यक्षों से संवाद कर अभियान की मॉनिटरिंग की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र मतदाता की पहुंच से ज्यादा दूर नहीं होना चाहिए।

चार से पांच प्रतिशत मतदान बढ़ाने पर जोर

BJP के एक पदाधिकारी ने बताया कि वोटर चेतना अभियान के जरिये चार से पांच प्रतिशत मतदाता बढ़ाने पर जोर है। उनका मानना है कि यदि इतने मतदाता बढ़ गए तो Lok Sabha चुनाव में मिशन 80 का लक्ष्य आसान हो जाएगा।

एक एक मतदाता का डाटा जुटाया

BJP की बूथ कमेटियों ने प्रत्येक बूथ पर विशेष शिविर में मिले आवेदन पत्रों से एक एक आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर जुटाया है। बूथ कमेटी के सदस्य अब इन आवेदकों से लगातार संपर्क और समन्वय करेंगे।

Related posts

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में बैठक की गई आयोजित।

khabargangakinareki

विभिन्न कार्यक्रमों से दिया “आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलने” का संदेश एम्स ऋषिकेश में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन ।

khabargangakinareki

बड़ी खबर:-आप के जिलाध्यक्ष राठौर समर्थकों सहित यूकेडी में शामिल

khabargangakinareki

Leave a Comment