Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

रिंग रोड और टूरिज्म रोड से चमकेगा टिहरी।

रिंग रोड और टूरिज्म रोड से चमकेगा टिहरी”

“टिहरी रिंग रोड और टूरिज्म रोड की समीक्षा बैठक हुई संपन्न”

दिनांक 16 जून 2025, सोमवार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशों के क्रम में टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक अपार जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार ने रिंग रोड कार्य प्रगति की जानकारी ली जिसमें सम्बन्धित विभागों द्वारा बताया गया कि टिहरी रिंग रोड दो चरण में टूरिज्म रोड और रिंग रोड क्रमशः 15.77 एवं 29.50 किलोमीटर बनायी जानी है।

जिसमें नाप–खेत अधिग्रहण, भूमि अध्याप्ति अधिकारी के माध्यम से कार्य गतिमान है, जिस पर अपर जिला अधिकारी ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रकिया पर्यटन निदेशालय के माध्यम से कार्यवाही गतिमान है। बता दें कि टूरिज्म रोड लोनिवि चम्बा तथा रिंग रोड लोनिवि नई टिहरी द्वारा निर्मित की जायेगी, जिसमें लगभग 5 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जायेगी, जिसमे 18 गांव शामिल है।

बैठक में ईई लोनिवि योगेश कुमार, जेएस खाती, सहायक अभियन्ता अमित, मनीषा एवं वंदना मौजूद रहे।

 

Related posts

यहां एमबीबीएस वर्ष 2025 बैच प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल प्राफेशन की ली शपथ।

khabargangakinareki

शहर कांग्रेस कमेटी उतरकाशी ने नशा मुक्त उतरकाशी पर आयोजित की विचार गोष्ठी, उतरकाशी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जनपद में चलाए जा रहे अभियान की करी सराहना*

khabargangakinareki

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 27 अक्टूबर, 2023 को विधान सभा निर्वाचक नामावलियां का जिला निर्वाचन कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों के साथ-साथ समस्त मतदेय स्थलों पर आलेख्य किया जा चुका है प्रकाशन।

khabargangakinareki

Leave a Comment