Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भूमि अर्जन के प्रकरण मे सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट का मूल्यांकन किए जाने के संबंध में गठित किए गए विशेषज्ञ समूह की बैठक आहूत ।

भूमि अर्जन प्रक्रिया में सुनी जनता की बात”

मंगलवार, दिनाँक 17.06.2025 जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में टिहरी झील के चारो ओर रिंग रोड़ 27.500 कि०मी० मोटर मार्ग निर्माण हेतु भूमि अर्जन के प्रकरण मे सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट का मूल्यांकन किए जाने के संबंध में गठित किए गए विशेषज्ञ समूह की बैठक आहूत की गई।

बैठक में सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट पर चर्चा एवं मूल्यांकन करते हुए जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिन्दुओं को भी समाहित कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मो. असलम,  लो०नि०वि०  बौराड़ी अधिशासी अभियन्ता योगेश कुमार, उप जिलाधिकारी प्रतापनगर मंजू राजपूत, गुरू राम राय (पी०जी०) कॉलेज देहरादून से प्रोफेसर विजय रावत उपस्थित रहे।

 

Related posts

आस्था:-भगवान कृष्ण का डोला क्षेत्र की परिक्रमा के बाद स्नोव्यू देव मंदिर में किया गया विसर्जित ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-आशा कार्यक्रतियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन।

दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनपद नैनीताल दौरे पर। जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक।

khabargangakinareki

Leave a Comment