Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र टिहरी की जिला प्रबन्धन समिति की बैठक की गई आहूत ।

‘जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र टिहरी की जिला प्रबन्धन समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में जनपद के सभी दिव्यांगजनों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के किसी भी गांव का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड या सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

वहीं उन्होंने मा. न्यायालय के आदेशानुसार जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सीएमओ को मानसिक अस्वस्थ बच्चों की दवाएं एम्स ऋषिकेश से ड्रोन के द्वारा मंगवाने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि सिविल स्थल पर दिव्यांगजनों को पेंशन, यूडीआईडी कार्ड और आवश्यक उपकरणों का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने कहा कि शिविरों से पूर्व संभावित लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए, ताकि अधिकतम दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, एलडीएम मनीष मिश्रा, अध्यक्ष राड्स संस्था सुशील बहुगुणा, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार, जिला समन्वय जगदीश, बनी रवीश चमोली, रंजीता थपलियाल आदि अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांग कल्याण समिति सदस्यों द्वारा दूर दराज ग्रमीण क्षेत्र रेकुना में शिविर लगाकर जरूरत मन्दो को दिये कंबल आदि।

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के अध्यक्षता में, उद्योग, राजस्व, वित्त, गृह विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर बैठक में चर्चा की जा सकती है।

khabargangakinareki

IND vs AUS: फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेटरों से मिले PM Modi

khabargangakinareki

Leave a Comment