Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरमनोरंजनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

यहाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पुलिस ने निकाली यातायात जनजागरूकता रैली।

सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस ने निकली यातायात जनजागरूकता रैली।
सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी
*आमजन को किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक* सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष *”34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024″ दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी तक* मनाया जा रहा है।

यातायात मुख्यालय के निर्देशन में अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा अभियान को सफल बनाने एवं अधिकाधिक जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को *सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरुक* करने हेतु उचित निर्देश दिये गये हैं, इसी क्रम में आज *निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ* के नेतृत्व में *यातायात पुलिस, होमगार्ड/पीआरडी जवान व NCC के कैडेट्स द्वारा उत्तरकाशी में यातायात जागरुकता रैली निकाली गई।

इस दौरान रैली में मौजूद जवानों द्वारा *बैनर व पम्पलैट्स* के मध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही *अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों की जानाकारी भी साझा* की गयी, पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाने वालों से अनिवार्य रुप से हेलमेट का प्रयोग करने तथा भारी/सवारी वाहन पर ओवरलोडिंग न करने व चौपहिया वाहन पर सीट बेल्ट को लगाने की अपील की गयी।

Related posts

जिलाधिकारी ने सुमन पार्क एवं नई टिहरी मार्केट के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

khabargangakinareki

New Year 2024: जश्न के लिए Uttarakhand में Tehri Lake के तट पर सभी झोपड़ियाँ बुक की गईं, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच उत्साह

khabargangakinareki

38वें राष्ट्रीय खेलों की टॉर्च/मशाल यात्रा, शुभंकर जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 जनवरी, 2025 को विकासखण्ड भिलंगना, टिहरी गढ़वाल से प्रवेश कर रही है।

khabargangakinareki

Leave a Comment