Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

यहाँ 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही की गई लॉटरी पद्धति के माध्यम से।

रविवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही लॉटरी पद्धति के माध्यम से की गई।

जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आबकारी नियमावली के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद क्षेत्रांतर्गत 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही लॉटरी पद्धति के माध्यम से सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद क्षेत्रांतर्गत 26 विदेशी मदिरा दुकानों में से 20 मदिरा दुकानों को आबकारी नियमावली के तहत पूर्व में नवीनीकृत किया चुका है।

अवशेष 06 विदेशी मदिरा दुकानों के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें रजाखेत की दुकान के लिए 01, नरेन्द्रनगर के लिए 30, हिण्डोलाखाल के लिए 04, भागीरथीपुरम के लिए 14, गडोलिया के लिए 24 तथा छाम की दुकान के लिए 24 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का परीक्षण करवाया गया तथा सभी आवेदन पूर्ण पाए गए हैं।

जनपद की 06 विदेशी मदिरा दुकानों में रजाखेत की दुकान मुकेश गुनसोला, नरेन्द्रनगर लोकेन्द्र सिंह राणा, हिण्डोलाखाल भूपेन्द्र सिंह चौहान, भागीरथीपुरम राजेश सिंह, गडोलिया रणवीर सिंह तथा छाम की दुकान विजय सिंह को लॉटरी पद्धति के माध्यम से आवंटित हुई।

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही का कार्यवृत्त बनाने तथा इसकी प्रति सभी आवेदनकर्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं आवेदनकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

 

Related posts

जनता मिलन:- जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, कुल 6 जन शिकायतें हुई दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र टिहरी की जिला प्रबन्ध समिति एवं समाज कल्याण की समीक्षा बैठक जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित ।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल श्रीनगर कार्यकर्ताओं की बैठक श्रीनगर में सम्पन्न ।जाने उक्रांद की श्रीनगर को लेकर क्या है आगे की रणनीति।

khabargangakinareki

Leave a Comment