Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

जनपद टिहरी में 40 मतदान पार्टियों द्वारा घर घर जाकर दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के इतने मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से कराया गया मतदान।

जनपद टिहरी में मंगलवार को 40 मतदान पार्टियों द्वारा घर घर जाकर 49 दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 122 मतदाताओं अर्थात् कुल 171 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के तहत जनपद क्षेत्रांतर्गत 06 विधान सभाओं में दिनांक 08 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2024 तक मतदान पार्टियों द्वारा घर-घर जाकर दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराया जाना है।

दिनांक 09 अप्रैल, 2024 को विधान सभा घनसाली की 14 पोलिंग पार्टियों द्वारा कुल 75 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 55 मतदाता तथा 20 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

इसी प्रकार विधान सभा देवप्रयाग की 06 पोलिंग पार्टियों द्वारा कुल 26 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 15 मतदाता तथा 11 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

विधान सभा नरेंद्रनगर की 07 पार्टियों द्वारा कुल 39 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 30 मतदाता तथा 09 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

विधान सभा प्रतापनगर की 03 पार्टियों द्वारा कुल 18 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 11 मतदाता तथा 07 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

विधान सभा टिहरी की 10 पार्टियों द्वारा कुल 13 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 11 मतदाता तथा 02 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

इस अवसर पर मतदान पार्टियों द्वारा मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

 

Related posts

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से एम्स संस्थान ने कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के मार्गदर्शन में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने व आपात स्थिति में दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन का सफल ट्रॉयल किया।

khabargangakinareki

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में रात में पाला और सुबह कोहरा होने से ठंड, बारिश से ठंड बढ़ेगी

khabargangakinareki

14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में श्री राम भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम तक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में ‘‘सांस्कृतिक उत्सव‘‘ के तहत जनपद के मंदिर परिसरों, घाटों, नगर निकायों, टूरिस्ट स्थलों, ग्रामीण बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जन सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment