Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिक

सरोवर नगरी में पूर्व राज्यपाल ने लोगों से की मतदान करने की अपील।

राजनीति से सन्यास लिया है।।
राष्ट्रनीति से नहीं। भगत सिंह कोश्यारी।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के मालड़न काटेज में पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र वासियों से अनोपचारिक वार्ता कर आगामी 19 अप्रेल को मतदान केंद्रों में जाकर अपने मत का मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति से सन्यास लिया है राष्ट्रनीति से नही।
इस अवसर पर उन्होंने जमकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की।

इधर जिला संवाददाता ललित जोशी ने जब पूछा तो जवाब में कहा जो भी 18 वर्ष के ऊपर है और अपने मत का प्रयोग करना चाहता है वह बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले एक शशक्त रास्ट्र के निर्माण में अपने मत का प्रयोग करे।
श्री कोश्यारी ने बातों बातों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर तारीफ कर डाली।

उन्होंने कहा जो लोग लूट रहे हैं जनता उन लोगों को चाहेगी या जो जीवन बना रहा है उसको तो जनमानस से आवाज आई जीवन बनाने वाला।
जबकि बता दें श्री कोश्यारी अस्वस्थ भी दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा जो भी 18 वर्ष से ऊपर का है वह जरूर मतदान करें। एक शशक्त रास्ट्र का निर्माण करें।

उन्होंने कहा कि मैदान  में रह रहे लोग पहाड़ की ओर रुख करें। भारत सरकार व राज्य सरकार ने पहाड़ के लोगों के लिए कई योजना तैयार की है।

इसी क्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने कहा मतदान करना हम सबका दायित्व बनता है।

श्री साह ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी सांसद हेतु अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाये और साथ ही साथ सभी लोगों से अपील की है पहले मतदान फिर अन्य काम मतदान करना हमारा बहुत बड़ा दायित्व बनता है। इस दौरान क्षेत्र वासी काफी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल श्रीनगर कार्यकर्ताओं की बैठक श्रीनगर में सम्पन्न ।जाने उक्रांद की श्रीनगर को लेकर क्या है आगे की रणनीति।

khabargangakinareki

शराब तस्करी में संलिप्त 05 महिलाओं को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार* *प्रचलित यात्रा की आड़ में शराब तस्करी कर कम मेहनत के मोटा मुनाफा कमाने के इरादे से कर रहीं थी शराब तस्करी।

khabargangakinareki

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुस्तक उपहार देने की परंपरा की शुरुआत की, लोगों से कार्यक्रमों में फूलों के बजाय किताबें चुनने

khabargangakinareki

Leave a Comment