Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई :- राकेश राणा।

*पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई :- राकेश राणा*

ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब तस्करों द्वारा किए गए जानलेवा हमले की घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि यह हमला कोई पहली घटना नहीं है।

पिछले कुछ समय से पत्रकारों पर हमलों की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जो न केवल पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है, बल्कि समाज में लोकतंत्र और चौथी स्तंभ की स्वतंत्रता के मूल्यों के लिए भी चुनौती बन रही है।

कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ के रूप में काम करते हैं और समाज को सच से अवगत कराने का कार्य करते हैं।

ऐसे में उनके खिलाफ हो रहे हमले हमारी स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक हैं उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ।

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राज्य में जनपद, तहसील, और ब्लॉक स्तर पर पत्रकारों के लिए एक सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया जाए, जिसमें उन्हें त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाए।

Related posts

विभिन्न कार्यक्रमों से दिया “आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलने” का संदेश एम्स ऋषिकेश में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,एम्स ऋषिकेश में ट्यूबरक्लोसिस और ड्रग रेसिस्टेंट ट्यूबरक्लोसिस पर नेशनल सीएमई का आयोजन

khabargangakinareki

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 की मौत।

khabargangakinareki

Leave a Comment