Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरविशेष कवर

नगर पालिका का आवसीय मकान जहां शव दाह संस्कार के बाद लोग अपनी थकान मिटाने के लिए अल्प आराम करते थे आज वह तब्दील हो गया खँडहर में।

नगर पालिका का आवसीय मकान जहां शव दाह संस्कार के बाद लोग अपनी थकान मिटाने के लिए अल्प आराम करते थे आज वह खँडहर में तब्दील हो गया।

नैनीताल से ललित जोशी की बिशेष रिपोर्ट।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से मात्र लगभग 5 किलोमीटर के आसपास बसा यह खंडर कुछ वर्षों पूर्व एक आवसीय मकान के रुप में जाना जाता था। जिसमें नगर पालिका के कर्मचारी अपने परिवार के साथ गाय आदि के साथ रहते थे, जब से यह मकान जला वह आजतक निर्माण के लिए तरस रहा है।
यहाँ पाइंस शमशान घाट में शव का दाह संस्कार करने वालों के लिए जो लोग आते थे। और जो सीमेंट के आराम दायक सीढ़ी नुमा बनाये हैं।
उनको थोडा विश्राम कर चाय, पानी आदि की सुविधा उपलब्ध हो जाती थी।
जो खंडर के बगल में एक छोटा सा कमरा दिख रहा है उसी में चाय आदि बनाने की व्यवस्था की जाती है।
पर कुछ माह पूर्व यह मकान आग की भेंट चढ़ गया, यहाँ रहने वाले नगर पालिका कर्मचारी अन्यत्र कहीं चले गए।
तब से आज तक कोई भी निर्माण कार्य नही किया गया।
जिससे यहाँ शव का दाह संस्कार करने आये लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मजे की बात यह है इस निर्माण कार्य के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता आवाज उठाने को तैयार नही है।
जबकि सभी को इस मकान की आवश्यकता है।
क्योंकि यहाँ अल्प विश्राम मिल जाता था। यह खँडहर बन गया मकान नगर पालिका परिषद के अधीन है।

Related posts

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों/उप जिलाधिकारियों के साथ जनगणना–2027 के अंतर्गत प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक, जारी किए अहम निर्देश।

khabargangakinareki

टिहरी में एडीएम ने गैस एजेंसियों एवं सम्बन्धित विभागों की बैठक लेकर गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

khabargangakinareki

अवैध खनन पर राजस्व विभाग की छापेमारी,10 हजार घन मीटर रेत की नीलामी कर वसूले तीन लाख तीन हजार रुपए।

khabargangakinareki

Leave a Comment