Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

अब जाम से मिलेगा लोगों को निजात; हली हरतपा मार्ग को अल्मोड़ा मार्ग से जोड़ दिया जाये तो आवाजाही में सुविधा होगी।

स्थान। नैनीताल।

अब जाम से मिलेगा लोगों को निजात। अजय टम्टा।
हली हरतपा मार्ग को अल्मोड़ा मार्ग से जोड़ दिया जाये तो आवाजाही में सुविधा होगी। सरिता आर्या।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 10 किलोमीटर दूर भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट, राष्ट्रीय राजमार्ग हरतपा बैंड से प्रस्तावित कैंची बाई पास मोटर के सम्बन्ध में रातीघाट में
केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार अजय टम्टा ने अधिकारियों के साथबैठक की और दिशा निर्देश जारी किए।

इस दौरान अजय टम्टा ने कहा कैंची धाम में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ते जा रही हैं, जिस कारण भवाली, कैंची, रातीघाट आदि इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री से वार्ता की गई एक एक और सड़क मार्ग बनाने की जो कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित होगी।

उन्होंने कहा जिससे लोगों को आवाजाही में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा जाम से निजात पाने के लिए एन एच के साथ वार्ता और सर्वे किया गया।

साथ ही सेनिटोरियम से रातिघाट बाई पास का पहला चरण का कार्य पूरा हो गया है।जल्द ही उसमें डामरीकरण किया जाएगा।

इसी क्रम में विधायक सरिता आर्या ने कहा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है सड़क मार्ग का।

उन्होंने कहा एक सड़क मार्ग को और बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जायेगा जो कि हली हरतपा मार्ग से अल्मोड़ा मार्ग को जोड़ा जाएगा।

जिससे अल्मोड़ा आवाजाही में लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कैंची बैंड से हली हरतपा गांव को जोड़ते हुए एन एच पर मिलाया जाएगा। जिसके लिए सम्बंधित विभाग को डी पी आर बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उन्होंने सड़क के कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक सरिया आर्य, एसडीएम बीसी पंत, डीएफओ चंद्र शेखर जोशी, ई ई लोनिवि रत्नेश सक्सेना आदि. मौजूद रहें।

Related posts

जनपद टिहरी गढ़वाल में 21 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट तथा 20 व 22 जुलाई को ओरेन्ज अलर्ट जारी।‘

khabargangakinareki

Dehradun: बाघ ने सिंगली गांव में चार साल के बच्चे को आंगन से उठाकर जंगल में ले जाने के बाद उसका शव रातभर में बरामद किया

khabargangakinareki

New Year 2024: जश्न के लिए Uttarakhand में Tehri Lake के तट पर सभी झोपड़ियाँ बुक की गईं, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच उत्साह

khabargangakinareki

Leave a Comment