Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय NCORD (नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर) समिति की ली बैठक।

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय NCORD (नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर) समिति की बैठक ली।

बैठक में समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बढ़ते नशे के कारोबार की रोकथाम हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

एडीएम ने अधिकारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही अवैध रूप से हो रही अफीम, खस-खस एवं पोस्त की खेती की निगरानी करते हुए विनिष्टिकरण की कार्यवाही करने तथा जनपद में अवैध रुप से मादक पदार्थों की होने वाली बिक्री पर रोक लागायी जाने के निर्देश दिये गये ।

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि माह अक्टूबर में टिहरी पुलिस द्वारा नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु NDPS Act के अन्तर्गत 08 अभियोगों में 11 अभियुक्त गिरफ्तार कर 5.538 कि.ग्रा. अवेध चरस/18.1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 13 अभियोगों में 14 अभियुक्त 327 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 35 लीटर कच्ची शराब, 120 कैन बीयर बरामद की गई।

जनपद के समस्त थानों पर गठित एएनटीएफ टीम द्वारा शैक्षिण स्थानों/आम जनमानस में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में कुल 42 जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर 30.454 छात्र/छात्राओं/स्थानीय व्यक्तियों को जागरूक किया गया।

Related posts

Uttarakhand Cabinet: आज Cabinet Meeting में होंगे कई अहम फैसले, कर्मचारी सेवाओं से जुड़े रखे जा सकते हैं प्रस्ताव

khabargangakinareki

Kerala 12th Result 2024: keralaresults.nic.in पर स्कूल कोड के साथ DHSE देखें अपना रिजल्ट

khabar1239

Harish Rawat ने Lok Sabha में घुसपैठियों की निंदा की, Bhagat Singh से तुलना को खारिज किया, सुरक्षा चूक के लिए BJP सांसद को जिम्मेदार ठहराया

khabargangakinareki

Leave a Comment