Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीदिन की कहानी

विद्युत चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने की छापेमारी, 7 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज।

सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी

विद्युत चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने की छापेमारी, 7 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज।

एंकर-खबर उत्तरकाशी जनपद के डुंडा प्रखंड से है जहां पर विद्युत विभाग चिन्यालीसौड़ के द्वारा सिलक्यारा बैंड में विद्युत चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया और विद्युत चोरी करने वाले शातिरों को विद्युत की चोरी करते हुए पकड़ा गया जिनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विद्युत उपखंड अधिकारी प्रमोद भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत चोरी के सम्बन्ध में लगातार अनेकों गावों से उन्हे शिकायतें मिल रही थी जिस पर उनकी टीम के द्वारा समय-समय पर छापेमारी कर कार्यवाही भी की जा रही है और आज उनकी टीम के द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा बैंड में छापेमारी की गई जिसमें गंगा लाल, कृति लाल, बुद्धि लाल, पंकज, बिधिया लाल, बितल लाल, तथा जयलाल (सात लोगों) को विद्युत की चोरी करते हुए ऑन स्पोर्ट पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा और यह छापेमारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विद्युत विभाग की इस टीम में अवर अभियंता आशीष कुमार, मीटर रीडर चन्द्रप्रकाश अवस्थी, लाइनमैन मदनलाल, बिहारी लाल इत्यादि मौजूद थे।

Related posts

Bigg Boss 17 से बाहर निकलने के बाद Aishwarya Sharma ने फूटा गुस्सा, ‘पार्टनर के साथ जाना..’ बताया बड़ा भूल

khabargangakinareki

जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को हुए इतने शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज।जाने क्या कुछ थी शिकायतें।

khabargangakinareki

आरोप:- ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर रिपेयरिंग के कार्य में संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों के विपरीत कार्य किया करने का आरोप।

khabargangakinareki

Leave a Comment