Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की आर्थिक सुधारो के जनक डॉ मनमोहन सिंह जी की दूरदर्शिता, दक्षता एवं आर्थिक नीतियों ने देश की प्रगति को नई दिशा दी, आर्थिक सशक्तिकरण में अद्वितीय योगदान दिया एवं विश्व पटल पर भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया ओर आर्थिक सुधारों को गति देने की उनकी प्रतिबद्धता रही।

डॉ. मनमोहन सिंह एक अभूतपूर्व व्यक्तित्व, एक ऐसे वित्त मंत्री जिन्होंने भारत के आर्थिक विकास की बुनियाद जिसे राजीव गांधी जी ने रखा था। नई आर्थिक योजनाओं के साथ उस बुनियाद को ऊपर उठाया। आज की बुलंद इमारत उनके वित्त मंत्री के रूप में जो कृतित्व था, उसी का परिणाम है और उसी को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ाया।

भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के रास्ते पर खड़ा किया।

हमको 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का सपना दिखाया और उस सपने की दिशा में वह देश को आगे लेकर के चले, उनके ही कार्यकाल में 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए।

गरीबों को मनरेगा के काम का अधिकार, वनवासियों को जंगल के निकट जहां वह रहे थे वहां उन्होंने वनाधिकार के रूप में अधिकार प्रदान किया।

किसानों को 70 हजार करोड़ की कर्ज माफी, सूचना का अधिकार सार्वजनिक जीवन की स्वच्छता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, अन्न सुरक्षा का अधिकार, एक के बाद एक अधिकारों की श्रृंखला आमजन के लिए देने वाले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी हमारे बीच आज नहीं हैं, लेकिन वह हमारे व देशवासियों के दिलों में और भारत के शुभचिंतकों के दिलों में हमेशा रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि एक महान सिख, एक महान भारतवासी, एक महामानव डॉ. मनमोहन सिंह जी आप हमको हमेशा याद आएंगे।

दुनिया के महान अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और विश्व पटल पर भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का दुःखद निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है, जिसे निकटतम भविष्य में भर पाना बेहद मुश्किल है।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत एवं ममता उनियाल ने कहा कि जब-जब देश में महिला सशक्तिकरण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात होगी डॉ मनमोहन सिंह जी के द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना हमेशा याद रहेगी हम परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल, संपत्ति कलूड़ा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह रावत विनोद रॉवत, संजय दत्त घिल्डियाल वीरेंद्र दत् आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-विधायक डाः प्रमोद नैनवाल ने डिग्री कालेज भतरौंजखान के वार्षिकोत्सव में की शिरकत।

khabargangakinareki

यहाँ जिला स्तरीय कार्यशाला की गई आयोजित।

khabargangakinareki

शराब तस्करी में संलिप्त 05 महिलाओं को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार* *प्रचलित यात्रा की आड़ में शराब तस्करी कर कम मेहनत के मोटा मुनाफा कमाने के इरादे से कर रहीं थी शराब तस्करी।

khabargangakinareki

Leave a Comment