Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहन जरुरी : धनियाल।

*शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहन जरुरी : धनियाल
उतरांचल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा भिलंगना की नव निर्वाचित कार्यकरिणी के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी भिलंगना से शिष्टाचार भेंट में उन्हें पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर शिक्षा में सुधार एवं शिक्षकों को प्रोत्साहन विषय पर चर्चा परिचर्चा की।

वहीं इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महावीर धनियाल ने कहा कि संगठन के उद्देश्य में समाहित है कि शिक्षा में अन्वेषण और छात्रों का सर्वांगीण विकास हो,,इसके लिए विकास खंड भिलंगना के प्राथमिक शिक्षक अपनी पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

छात्रों के हर पक्ष को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा तथा अकादमिक संस्थाओं द्वारा संचालित किए जा रहे नवोन्मेषी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने वाले शिक्षक है।

इसलिए शिक्षकों की हर प्रकार की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाना छात्र हित में बेहद जरूरी है, ताकि शिक्षकों को सकारात्मक प्रोत्साहन मिले और वे अपनी दूनी ऊर्जा से कार्य कर सके।
संगठन मंत्री श्री मेघ सिंह चौहान ने प्राथमिक शिक्षकों से संदर्भित पत्र को खंड शिक्षा अधिकारी के सम्मुख रखा।

कार्यकारणी के पदाधिकारी ने बिंदुवार समस्या पर बात रखी प्रचार मंत्री गीता चौहान ने महिला शिक्षकों के बाल्य देखभाल अवकाश के प्रकरण को बड़ी प्रमुखता के साथ रखी ।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुमेर सिंह केंतुरा द्वारा पत्र में वर्णित शिक्षकों की समस्याएं जैसे सर्विस एवं एन पी एस बुक,चयन प्रोन्नत वेतनमान एरियर का भुगतान चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति आदि समस्यास्यों का त्वरित निदान का आश्वासन दिया,इस अवसर विनोद उपाध्याय कोषाध्यक्ष,तेजा सिंह संकुल समन्वयक,सुनीता रतूड़ी उपाध्यक्ष, अरविंद रावत उपाध्यक्ष,दुर्गा कठैत,गीता चौहान,प्रचार मंत्री उपस्थित रहे ।

Related posts

न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों ने कार्यस्थल तक पैदल चलकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

khabargangakinareki

एनएच-94 ऋषिकेश-आगराखाल के नरेन्द्रनगर बाईपास में मलवा सफाई का कार्य प्रगति पर है, जाने कब है खुलने के आसार।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- जन जागृति लोक सरंक्षण समिति की अहम बैठक, नए कार्यो का होगा आगाज।

khabargangakinareki

Leave a Comment