Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालमनोरंजनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी ने किया क्षेत्र का दौरा।

स्थान । नैनीताल
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी ने किया क्षेत्र का दौरा।
रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश क्रम मे उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीताल नगर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले नालों की सफाई, सुरक्षा दीवार, साथ नगर में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नगर के करीब 3 – 4 नाले जिनमें सुचारु रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है, जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों जल्द ही नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से बरसात से पहले चार्टन लाज के समीप सुरक्षा दीवार को पूरा करने की बात कही।

वहीं उप जिलाधिकारी ने बताया जॉय विला कम्पाउंड के पास एक चट्टान जिससे पत्थर गिरने की संभावना बनी रही है। जिसका सुरक्षात्मक कार्य करना जरुरी है।

जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग को सर्वे कर स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।

वहीं उन्होंने ईओ को नगर में विशेष साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

Related posts

यहाँ महिलाएं घरेलू कार्याे के साथ-2 अपनी आय बढ़ाने का कर रही है बेमिसाल कार्य।

khabargangakinareki

सरोवर नगरी में कोहरे के साथ मूसलाधार बारिश का क्रम जारी। एक राज्य मार्ग तथा 4 ग्रामीण मार्ग बाधित।

khabargangakinareki

Ayodhya: 22 January को Ayodhya में होने वाले प्रण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi 15 December को Shri Ram Airport

khabargangakinareki

Leave a Comment