Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी ने किया सुमन पुस्तकालय का निरीक्षण, सफाई एवं सुव्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी टिहरी ने किया सुमन पुस्तकालय का निरीक्षण, सफाई एवं सुव्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश”

टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने  शनिवार को बोराड़ी स्थित सुमन पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में साफ-सफाई बनाए रखने और पुस्तकों को सुव्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश पुस्तकालय कर्मियों को दिए।

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के समीप स्थित पार्किंग क्षेत्र की मरम्मत कार्य को शुरू करने से पूर्व उसकी ड्रॉइंग आर्किटेक्ट से तैयार कराने के निर्देश एसडीएम टिहरी संदीप को दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया कि घंटाघर लाइब्रेरी, पार्किंग और खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्लॉक सभागार में *ग्राम प्रहरीयों, पी० आरo डीo जवानो एवं आपदा मित्रों के लिए आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता* सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने रविवार दोपहर को थौलधार विकासखंड के कागुंड़ा धाम पहुंचकर कृष्ण स्वरूपा भगवान नागराजा का लिया आशिर्वाद ,मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा के सम्बंध में कही ये बातें।

khabargangakinareki

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें* *राकेश राणा।

khabargangakinareki

Leave a Comment