Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराजनीतिकविशेष कवर

प्रवीण चौहान कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित :- राकेश राणा।

*प्रवीण चौहान कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित :- राकेश राणा*

जिला पंचायत क्षेत्र सरतली नैनबाग से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री जोत सिंह रावत सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रवीण चौहान को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता हो या वरिष्ठ नेता पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करता हुआ पाया गया तो उसे किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा पार्टी अनुशासनहीनता के खिलाफ उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाई जाएगा।

उन्होंने कहा जनता इस बार मन बना चुकी है कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को अपना बहुमत दे रही है 24 जुलाई को हुए मतदान में कांग्रेस पार्टी बढ़त बना चुकी है अब 28 जुलाई को होने वाले मतदान में भी जनता कांग्रेस के पक्ष में पर चढ़कर मतदान करेंगे और कांग्रेस को अपना बहुमत देंगे।

Related posts

इस प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार का निधन । मुंबई के एक हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस ।

khabargangakinareki

बरिष्ठ पत्रकार गणेश कांडपाल के सबसे बड़े भाई के एन कांडपाल के निधन पर एन यू जे आई पत्रकारों समेत तमाम लोगों ने किया शोक व्यक्त ।

khabargangakinareki

दिव्यांग प्रमाण-पत्र, UDID कार्ड, आधार पंजीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर।

khabargangakinareki

Leave a Comment