Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

डीएम टिहरी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तान्तरण संबंधी बैठक सम्पन्न।

‘‘डीएम टिहरी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तान्तरण संबंधी बैठक सम्पन्न।‘‘

आज मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तान्तरण के प्रस्तावों को लेकर बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग बौराड़ी व चम्बा तथा पीएमजीएसवाई के वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियोें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने वन भूमि हस्तान्तरण को लेकर भूमि अधिग्रहण को वर्गीकृत कर उसकी श्रेणी और फोटोग्राफ्स् चैक कर उसे जीआईएस मैप करने को कहा।

वहीँ उन्होंने कहा कि इससे तहसील और वन विभाग को सत्यापित करने में सुविधा होगी और वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणांे में विलम्ब नही होगा।

भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव के संबंध मे जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूमि एवं वन स्वरूप भूमि का घनत्व के अनुसार जमीन के बदले जमीन और वृक्षारोपण के लिए वृक्षारोपण को लेकर राजस्व एवं वन विभाग के संयुक्त निरीक्षण एवं जांच के बाद अधिग्रहण हेतु सही समझा जायेगा। सभी तहसीलों को भूमि अधिग्रहण संबंधी डाटा जीआईएस पर मैप करवाने के निर्देश दिये गये।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बौराड़ी डिविजन में एक और चम्बा डिविजन में 03 प्रकरण वन भूमि हस्तान्तरण के प्रस्तावित हैं, जिनका संयुक्त निरीक्षण हो चुका है।

पीएमजीएसवाई के अधिकारी ने बताया कि तीन प्रकरण में सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है और विधिवत स्वीकृति के लिए कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में डीएफओ टिहरी वन प्रभाग टिहरी पुनीत तोमर, डीएफओ नरेन्द्रनगर दिग्नाथ नायक, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि कमल सिंह नेगी, एसडीएम संदीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा जगदीश खाती, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई गणेश नौटियाल, जीआईएस से हिमांशु एवं हिमानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-लाखो रुपये की चोरी का थाना कैम्पटी पुलिस ने मात्र 34 घंटे में किया खुलासा। 01 अभियुक्त सहित चोरी का माल बरामद।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी स्थापना दिवस पर आयोजित मेले के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण।

khabargangakinareki

Uttarakhand सरकार ने UPSC के माध्यम से पूर्णकालिक DGP के चयन के लिए कार्यवाहक DGP सहित आठ वरिष्ठ UPSC

khabargangakinareki

Leave a Comment