Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक।

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक”

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जनपद के जिलाधिकारी एवं संबंधितों के साथ सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा बैठक ली।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान का मानक होगी। विश्वविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाएं, मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने, लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निपटाने और जिलाधिकारियों को नियमित जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

सभी विभागों को हर माह की 5 तारीख तक सीएम कार्यालय में शिकायतों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

जनपद टिहरी से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद टिहरी में 98 प्रतिशत सीएम हैल्पलाईन में शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत अमित आनंद की सराहना की।

उक्त बैठक में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की मार्कशीट संबंधी शिकायत का भी मौके पर समाधान किया गया।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ श्याम विजय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

ब्रेकिंग:-वरिष्ठ अधिवक्ता डी डी रुबाली का निधन अधिवक्ताओं ने जताया शोक।

khabargangakinareki

सीएम धामी ने कहा राज्य की महिलाओं को लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनाने के विजन के साथ मिशन मोड पर कार्य करना होगा।

khabargangakinareki

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा  गुरूवार को साहसिक खेलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टिहरी झील में पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment