Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

होली के बाद सरोवर नगरी व उसके आसपास पर्यटकों का लगा जमावड़ा।

स्थान। नैनीताल।
होली के बाद सरोवर नगरी व उसके आसपास पर्यटकों का लगा जमावड़ा।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास होली समाप्ति के बाद पर्यटकों की आवाजाही में इजाफा होने लग गया है।

यहाँ बता दें छलड़ी के दिन कई पर्यटकों ने रंगों वाली होली भी यही खेली। आज सुबह से ही आसमान साफ नजर आ रहा था गुनगुनी धूप छाई हुई थी।

पर्यटक भी नोकविहार का लुफ्त उठाते नजर आ रहे थे। साथ ही स्थानीय कारोबारियों ने अपनी अपनी दुकान सजा रखी थी जिसमें पर्यटक व स्थानीय लोग खाते पीते चहल कदमी करते हुए देखे गए।
यहाँ बता दें इस बार बरसात अधिक न होने के कारण झील का पानी कम होता जा रहा है ।

जबकि इसी झील के पानी से स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी इस पानी का पीने से लेकर हर जगह यही काम आता है।

अगर पानी की कमी हो गई तो नैनीताल के लिये चिन्ता का विषय बन सकता है।

वेसे तो गर्मियों के समय गधेरे, नाले, एवं श्रोत सभी मे पानी कम हो जाता था । पर यह भीषण गर्मी के कारण हो जाता था।

पानी कम अभी से होने लग गया है अभी तो गर्मी की शुरुआत भी नही हुई है। कुल मिलाकर आजकल सरोवार नगरी नैनीताल व रमणीक स्थल पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। नीम करौली कैची धाम में तो अभी से सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

Related posts

कांवड यात्रा को लेकर यहां एस0पी0 उत्तरकाशी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक।

khabargangakinareki

Abhay Deol और Manish Malhotra ने Nainital में ‘Bain Tikki’ की शूटिंग की, स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता में डूब गए।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के अस्थि रोग विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए ऑर्थो विशेषज्ञों ने व्याख्यानमाला के माध्यम से अपने अनुभवों को प्रतिभागियों से किया साझा।

khabargangakinareki

Leave a Comment