Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्वास्थ्य

अपर जिलाधिकारी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, मॉनिटरिंग एवं रिकॉर्ड व्यवस्था जांची।

अपर जिलाधिकारी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, मॉनिटरिंग एवं रिकॉर्ड व्यवस्था जांची।

आज शुक्रवार प्रातः लगभग 7:30 बजे अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में पुलिस एवं होमगार्ड के कार्मिक उपस्थित पाए गए।

अपर जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम में रखे अभिलेखों एवं रिकॉर्ड के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। साथ ही सीसीटीवी व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित पाई गई।

निरीक्षण के दौरान कुल 87 इंस्टॉल्ड कैमरों के माध्यम से मुनिकीरेती, चंबा, बौराड़ी, नरेंद्रनगर एवं नई टिहरी क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही थी।

एडीएम द्वारा मॉनिटरिंग के साथ-साथ चालान काटने की कार्यवाही का भी अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर कांस्टेबल स्वाति, कांस्टेबल निधि एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-वैवाहिक जीवन सुखमय एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हेतु मनाया जाता है करवा चौथ पर्व: डॉ० सरिता

khabargangakinareki

समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली से कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव संभव: डॉ. अमित सहरावत।

khabargangakinareki

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा  गुरूवार को साहसिक खेलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टिहरी झील में पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment