Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित।

जनगणना कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश”

सोमवार को जनपद टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एडीएम ने अवगत कराया कि 24 मई तक ही पोर्टल पर जानकारी अपलोड की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कल तक समस्त फील्ड वर्क पूर्ण कर लिया जाए, जिसके बाद ऑपरेटर प्रत्येक डाटा की गहन जांच करें। साथ ही इन्यूमेरेटर को निर्देशित किया गया कि फील्ड वर्क के दौरान विशेषकर सभी होटल एवं रिजॉर्ट में भवन गणना करते समय छोटी वीडियो भी बनाई जाए।

बैठक में बताया गया कि बालगंगा, कीर्तिनगर, प्रतापनगर, टिहरी नगर पालिका, जाखनीधर, कंडीसौड़, धनोल्टी, नैनबाग, नरेंद्रनगर एवं तहसील गजा में कल तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी भवनों की गणना शत-प्रतिशत पूर्ण होनी चाहिए तथा कोई भी भवन छूटना नहीं चाहिए। जिन क्षेत्रों में कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, वहां सुपरवाइजर तत्काल चेकिंग कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर किसी प्रकार की टेक्निकल त्रुटि नहीं आनी चाहिए।

बैठक में संबंधित ईओ एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand: सरकार का बड़ा तोहफा… राजस्व परिषद में 58 पटवारी बने Naib Tehsildars, नए तैनाती स्थल पर भेजा गया

khabargangakinareki

एस एस बी गुरिल्ला संगठन की बैठक घनसाली गैस गोदाम हनुमान मंदिर के सामने हुई संपन्न।

khabargangakinareki

उत्तराखंड: नशामुक्ति केंद्रों के लिए जारी एसओपी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, देहरादून डीएम को प्रत्यावेदन निपटाने के निर्देश

cradmin

Leave a Comment