Khabar Ganga Kinare Ki
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवर

19 जून को नई टिहरी में लगेगी जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी।

19 जून को नई टिहरी में लगेगी जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी*

केन्द्र एवं उत्तराखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 19 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे नगर पालिका परिषद, नई टिहरी परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद, नई टिहरी के अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल ने बताया कि जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकासपरक गतिविधियों से संबंधित  स्टॉल लगाए जाएंगे।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिशासी अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि वे अपने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित स्टॉल निर्धारित समय पर स्थापित करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

Related posts

भारतीय सेना द्वारा आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।

khabargangakinareki

यहां जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागों व संगठनों को शीतकालीन यात्रा पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

khabargangakinareki

‘Namo drone didi’: PM Modi ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना शुरुआत की

khabargangakinareki

Leave a Comment