Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

बौराड़ी के बाल संरक्षण गृह और दत्तक ग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का एडीएम ने किया निरीक्षण ।

बौराड़ी के बाल संरक्षण गृह और दत्तक ग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का एडीएम ने किया निरीक्षण ।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने गुरुवार देर शाम बौराड़ी स्थित एसओएस बाल संरक्षण गृह एवं दत्तक ग्रहण केंद्र का त्रैमासिक निरीक्षण कर बच्चों के संरक्षण, देखभाल, शिक्षा और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संस्थान की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण में दत्तक ग्रहण केंद्र में एक नवजात शिशु तथा एसओएस बाल संरक्षण गृह में ग्रुप फोस्टर केयर के अंतर्गत 39 बालक-बालिकाएं निवासरत मिले। सभी बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और वे नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध पाए जाने पर निरीक्षण दल ने संतोष व्यक्त किया। दल ने पाया कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान को आवश्यक सुझाव भी दिए और बच्चों के हित में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहने को कहा।
निरीक्षण दल में एसीएमओ डॉ. बृजेश डोभाल, मनोचिकित्सक डॉ. रीना सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, शिक्षा विभाग से सुरेश प्रसाद उनियाल, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अमीता रावत तथा पूर्व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य प्रेम सिंह बनगाई शामिल रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-यूक्रेन में फँसे हल्द्वानी निवासी स्नेह प्रताप, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

khabargangakinareki

समान नागरिक संहिता में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाले ग्राम प्रधान सम्मानित’‘ ‘’समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण ने पकड़ा जोर’।

khabargangakinareki

Uttarakhand Politics:…जब मिले दो पूर्व CM, Koshyari बोले- Harish आप लेंगे विश्राम, हम भी करेंगे पूरा आराम

khabargangakinareki

Leave a Comment