Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
‎
‎राजकीय इंटर कॉलेज दौक, टिहरी गढ़वाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों और प्रधानाचार्य राम औतार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
‎
‎प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष शिक्षा शिक्षक आशीष सगोई के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा रामी बौराणी नृत्य-नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। नृत्य-नाटिका का निर्देशन संजय प्रकाश सेमवाल ने किया, जबकि स्वाति, पार्वती, काजल एवं प्रियंका ने अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन बसु चौहान ने किया।
‎
‎इस अवसर पर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ भाजपा राजेश नौटियाल, जय सिंह, गंभीर सिंह, रमेश, सुरेश, राम सिंह, बच्चन सिंह, चंद्रपाल सिंह, रणबीर सिंह, वीरेंद्र, विजय एवं रामलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
‎
‎*

Related posts

जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी देने के बीएसएनएल को दिए कड़े निर्देश।

khabargangakinareki

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा* ‎ ‎समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-देर रात मूसलाधार वर्षा से 1 राज्य मार्ग व 4 ग्रामीण मार्ग बाधित।

khabargangakinareki

Leave a Comment