Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
‎
‎राजकीय इंटर कॉलेज दौक, टिहरी गढ़वाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों और प्रधानाचार्य राम औतार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
‎
‎प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष शिक्षा शिक्षक आशीष सगोई के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा रामी बौराणी नृत्य-नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। नृत्य-नाटिका का निर्देशन संजय प्रकाश सेमवाल ने किया, जबकि स्वाति, पार्वती, काजल एवं प्रियंका ने अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन बसु चौहान ने किया।
‎
‎इस अवसर पर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ भाजपा राजेश नौटियाल, जय सिंह, गंभीर सिंह, रमेश, सुरेश, राम सिंह, बच्चन सिंह, चंद्रपाल सिंह, रणबीर सिंह, वीरेंद्र, विजय एवं रामलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
‎
‎*

Related posts

ब्रेकिंग:-राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टी0बी0 फोरम बैठक का आयोजनl

khabargangakinareki

CM Dhami: Uttarakhand में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर प्रस्तुत करता है”

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-ऐम्स ऋषिकेश को राज्य सरकार की ओर से कुमाऊं मंडल में सेटेएम्सलाईट सेंटर निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण । एम्स जल्द यहां सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण करेगा शुरू।

khabargangakinareki

Leave a Comment