Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-देर रात मूसलाधार वर्षा से 1 राज्य मार्ग व 4 ग्रामीण मार्ग बाधित।

देर रात मूसलाधार वर्षा से 1 राज्य मार्ग व 4 ग्रामीण मार्ग बाधित।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम भी आंख मिचौली खेल रहा है।

देर रात मूसलाधार बारिश के पड़ने से हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर हनुमान गढ़ मन्दिर के पास भारी मात्रा में पहाड़ो से मलुवा आ गया जिससे कई घन्टो तक यातायात बाधित रहा।
प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से मलुवा साफ कर यातायात खोलने का प्रयास किया गया।
मूसलाधार बारिश के चलते देर रात एक राज्य मार्ग गर्जिया बेतालघाट मोटर मार्ग, तथा 4 ग्रामीण मार्ग फतेहपुर बेल, बजून अधोडा मार्ग, सुनकोट, के देवीपुरा सोड़ मार्ग बंद हो गया। नैनीताल सरोवर नगरी में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।
इधर जनपद नैनीताल के स्नोभ्यू में सबसे अधिक बर्षा 63.0एम एम रिकॉर्ड हुई हैं । जबकि अन्य क्षेत्रों में मामूली बारिश की बौछार पड़ी हुई है।

Related posts

डीएम नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नकॉर्ड बैठक सम्पन्न, नशा रोकथाम पर जोर” “स्कूलों के आसपास भांग की खेती नष्ट करने के निर्देश, ड्रग टेस्टिंग होगी रैंडम।

khabargangakinareki

सरोवर नगरी नैनीताल में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शातिंपूर्ण एंव सुचारू संचालन के तहत जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व संयुक्त मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने किया मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे स्वर्गीय अवतार सिंह रौतेला,राकेश राणा।

khabargangakinareki

Leave a Comment