Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिक

ब्रेकिंगः-विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जिला कार्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित बीज बम अभियान सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।

पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने जिला कार्यालय प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित बीज बम अभियान सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी।

विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जी ने आज बीज बम सप्ताह अभियान का शुभारंभ किया है। जिले में भी यह कार्यक्रम पर्यावरणविदों,स्कूली बच्चों और नागरिकों द्वारा लाइव देखा गया है।

विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए बीज बम की यह अच्छी पहल है।

इससे हमारे आस- पास के पर्यावरण को सुरक्षित व संतुलित वातावरण प्रदान करेगा।

जाड़ी संस्था की इस पहल के माध्यम से जंगली जानवरों को जंहा उनका आहार जंगलों में ही आसानी से मिल पाएगा वहीं आबादी क्षेत्र भी जंगली जानवरों से भय मुक्त रहेगा।

अमूमन देखा गया है कि अधिकांश हमारे गांव जंगलों से ही लगे हुए और कभी कबार हमारे गांव की खेती को जंगली जानवर नष्ट कर देते है।

इस पहल के माध्यम से जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र के विचरण पर अंकुश लग सकेगा तथा पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए यह पहल मिल का पत्थर साबित होगी।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला ने कहा कि बीज बम का यह अभियान जनपद में एक सप्ताह 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों तथा आमजनमानस से बीज बम सप्ताह अभियान को अपने क्षेत्रों में शुरूआत करने की अपील की उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संवर्धन व संरक्षण में इस तरह के अभियान महत्वपूर्ण स्थान रखते है।

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप सिंह मटूड़ा, अध्यक्ष प्रधान संगठन डुण्डा वृजपाल रजवार, ग्राम प्रधान चिणाखोली महेश नौटियाल सहित एनसीसी, स्कूली छात्र – छात्राएं /पंचायत प्रतिनिधि /पर्यावरणविद आदि मौजूद रहे l

Related posts

इस नगर निगम के अंतर्गत नगर आयुक्त नगर निगम की अध्यक्षता में किया गया साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर का आयोजन ।

khabargangakinareki

*चार धाम यात्रा की दृष्टिगत परिवहन विभाग सतर्क,जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गठित प्रवर्तन टीमों के द्वारा लगातार चलाया जा रहा विशेष चैकिंग अभियान ।

khabargangakinareki

यहाँ रागों पर आधारित बैठकी होली का हुआ आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment